Google Analytics —— Meta Pixel

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने ली पद व गोपनियता की शपथ, मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल

tamilnadu

चेन्नई । तमिलनाडु में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने आज चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल हुए। इनमें अनुभवी और वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम के अलावा करीब 12 नए सदस्य पहली बार मंत्री बने। राजभवन की ओर से बताया गया कि स्टालिन द्वारा सौंपी गई मंत्रियों और उनके विभागों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी थी।