Google Analytics —— Meta Pixel

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने 30 सफाई कर्मचारियों को किया सूखा राशन वितरित

daya singh

भिलाई। कोरोना जैसी महामारी मे युद्ध स्तर तक सफाई स्वच्छता कि जिम्मेदारी लेकर अपनी जान कि परवाह किए बैगर सुबह से शाम एवं रात मे भी काम कर रहे है ताकि दूसरा कि जान बच सके।

ऐसे वीर 30 कामगारों सफाई कर्मचारियों योध्दाऔ को शनिवार प्रातः 10 बजे बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा जोन 3 क्रांति मार्केट खुर्सीपार वार्ड 33 मे सूखा राशन सामाग्री जिसमें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1किलो दाल, 1किलो फल्ली तेल, 1 किलो नमक, हल्दी पावडर, मिर्ची पावडर, धनिया पावडर दिया गया। इस दौरान समिति के विवेक कौशल, विजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रशाद, विनोद गुप्ता, नन्दू गुप्ता, कमलेश यादव, आनंद सिंह, अफरोज खान मौजूद रहे।