Google Analytics —— Meta Pixel

नवनियुक्त एल्डरमैनों का कलेक्टर ने कराया शपथग्रहण

new alderman

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा की अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए तीन नए एल्डरमैन की नियुक्ति की है जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा, पूर्व पार्षद मनीष यादव एवं हरीश साहू का नाम शामिल है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, शहर अध्यक्ष गया पटेल निगम सभापति राजेश यादव व अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने तीनों एल्डरमैन का शपथ ग्रहण कराया।

नवनियुक्त एल्डरमैनों का कलेक्टर ने कराया शपथग्रहण…. दुर्ग निगम में हुई नियुक्ति पर जताया विधायक वोरा का आभार

नव नियुक्ति पर बधाई देते हुए वोरा ने कहा कि नगर एवं जनता की सेवा को सर्वोपरी मानते हुए लगातार जनहित में कार्य करना ही जनप्रतिनिधियों की महती जिम्मेदारी है। पिछली परिषदों में निगम के नेता प्रतिपक्ष के रूप में राजेश शर्मा लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे व मनीष यादव भी पार्षद के रूप में लगातार जनसेवा से जुड़े रहे जिसका प्रतिफल उन्हें मनोनीत पार्षद के रूप में प्राप्त हुआ। हरीश साहू को पटरीपार के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने एवं युवा चेहरा होने का लाभ मिला। महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि निगम में नियुक्ति पूर्ण हो जाने से पूर्व पार्षदों के अनुभव के साथ साथ निधि का भी लाभ जनता को प्राप्त होगा। इस दौरान निगम आयुक्त हरेश मंडावी, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार साहू, राजकुमार वर्मा, नंदू महोबिया, अंशुल पांडेय, नासिर खोखर, शिव वैष्णव, शिवाकांत तिवारी, हेमू तिवारी, विकास यादव ने भी नियुक्ति पर बधाई देते हुए विधायक वोरा के प्रति आभार जताया।