Google Analytics —— Meta Pixel

स्वास्थ्य अधिकारी और 60 वार्ड के सुपरवाइजरों को महापौर ने दिए निर्देश….

b

डेंगू और मलेरिया जैसी जलजनित अन्य बीमारी से निगम करेगी बचाव का उपाय…..

दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के प्रत्येक घरों में डेंगू और मलेरिया मच्छरों की रोकथाम के लिए टेमीफोस की दवाई पहुंचाई जाएगी साथ ही प्रत्येक वार्ड के नालियों में जला आईल और जमे हुए पानी में मेलाथियान की दवाई का छिड़काव किया जाएगा । महापौर धीरज बाकलीवाल तथा स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और 60 वार्ड के सुपरवाइजरों की बैठक लेकर शहर में अभियान चलाने का निर्देश दिये । बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भोपाल मानसिंह मंडावी राजेंद्र सराठे दरोगा राजू सिंह सुरेश भारती रामलाल भट्ट प्रताप सोनी सहित समस्त वार्ड के सफाई सुपरवाइजर उपस्थित थे ।

शहर के आस–पास क्षेत्रों में डेंगू का दस्तक हो गया है….
बैठक में महापौर श्री बाकलीवाल ने स्वास्थ्य अधिकारी और सफाई सुपरवाईजरों को निर्देशित कर कहा कि शहर के आस–पास के क्षेत्रों में डेंगू ने दस्तक दे दिया है इसलिए हमें सर्तक रहना है । बरसात भी प्रारंभ हो गई है ऐसे समय में जल जनित बीमारी जैसे पीलिया मलेरिया डेंगू अपना पांव पसारे उससे पहले सभी प्रकार की व्यवस्था तैयारी करें । शहर के प्रत्येक घर में टेमीफास्ट की दवाई की शीशी बांटे, प्रत्येक घर में स्वच्छ पानी के लिए क्लोरीन का टेबलेट का वितरण करें। साफ सफाई की दृष्टि से किसी भी वार्ड क्षेत्र में नालियों की सफाई अच्छे से की जाए बारिश का पानी का जमाव ना हो इसका ध्यान रखें ।

कूलरों और गड्डों के रुके पानी में दवाई छिड़काव कर सफाई व्यवस्था बनाएं

शहर की जनता अपने घरों में कूलर का उपयोग करते हैं मौसम ठंडा होने से कूलर बंद कर देते हैं जिसमें पानी भरा होता है पानी भरे हुए कूलर में डेंगू मच्छर का लार्वा पनप सकता है । सफाई सुपरवाइजर और कर्मचारी अपने वार्ड क्षेत्र के घरों में फूलों की जांच कर उसमें 10वीं पास दवाई डालें और 2 दिन बाद उसकी सफाई कराएं । बहुत सी जगहों पर वाहनों के टायर बड़े होते हैं कई लोग उसमें पानी भरकर भी रखते हैं वार्ड निवासियों की उम्र के बीच जाकर इस बात की जानकारी दें कि किसी भी रुके हुए पानी में डेंगू मच्छर पनप सकता है अतः पानी का जमाव ना होने दें । लोगों बताएं कि बरसात के समय पानी को वॉल कर पिए पानी में फ्लोरिंग टेबलेट डालकर रखें । आप सभी शहर की साफ सफाई स्वास्थ्य कि बेहतर रक्षक कर रहे हैं इस कार्य को भी चुनौती के रूप में लें और अभियान चलाकर डेंगू मलेरिया पीलिया जैसे बीमारियों की रोकथाम अवश्य करें ।