Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर: बस में बम धमाके से 8 लोगों की मौत

bom-blast-

file photo

वर्ल्ड डेस्क:- बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बस में बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बस में चीनी नागरिक सवार थे।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ और 8 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी के अनुसार, बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे।

धमाके में 8 चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।