भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता प्रत्येक भारतवासी के पराक्रम का परिणाम है: प्रधानमंत्री मोदी
हिमाचल के बाद सिक्किम, दादरा और नगर हवेली ने 100% आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगाया है। केंद्र सरकार अब बहनों के स्वयं सहायता समूहों के लिए विशेष ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने वाली है। इस माध्यम से हमारी बहनें, देश और दुनिया में अपने उत्पादों को बेच पाएंगी। सेब, संतरा, किन्नु, मशरूम, टमाटर ऐसे अनेक उत्पादों की हिमाचल की बहनें देश के कोने-कोने में पहुंचा पाएंगी।
मुझे खुशी है कि लाहौल स्पीति जैसा दुर्गम ज़िला हिमाचल में भी शत-प्रतिशत पहली डोज़ देने में अग्रणी रहा है। ये वो क्षेत्र है जो अटल टनल बनने से पहले महीनों-महीनों तक देश के बाकी हिस्से से कटे रहते थे। कोरोना काल में हिमाचल प्रदेश बहुत से युवाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम के लिए पसंदीदा स्थान बन गया है।