Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी ने कहा, अपने मुख्यमंत्री को कहना कि मैं बठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया

13

फिरोजपुर। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। खबरों की माने तो रास्ते को प्रदर्शनकारी किसानों ने करीब 15 मिनट तक रोककर रखा। इसके वजह से फिरोजपुर में आज होने वाली पीएम मोदी की रैली भी रद्द हो गई। गृह मंत्रालय की और से इसपर बयान भी जारी किया गया है। साथ ही साथ पंजाब सरकार से जवाब भी मांगा गया है। बीजेपी ने इसपर सीएम चन्नी का इस्तीफा मांगा है।
बटिंडा हवाई अड्डे के अधिकारी ने एजेन्सी को बताया कि भटिंडा हवाई अड्डे पर लौटने पर पीएम मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, “अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं भटिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।”