Google Analytics —— Meta Pixel

डॉक्टर के सामने पॉलिथीन से निकालकर रखा सांप, बोला- इसने काट लिया, इलाज कर दो

saanpa_2-sixteen_nine

मुरैना:  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक अद्वितीय मामला सामने आया है, जिसमें एक रसोइया को सांप ने काट लिया। यह घटना मुरैना जिला अस्पताल के मुड़िया खेड़ा इलाके में स्थित एक कोल्ड स्टोर पर शैलेंद्र सिंह रसोइया के साथ घटी। रविवार सुबह, शैलेंद्र खाना बना रहा था, और तभी उसने महसूस किया कि किसी जीव ने उसे काट लिया है। जब उसने ध्यान से देखा, तो वहां एक सांप था।

उसको गुस्सा आ गया और वह बेलन से सांप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई। फिर उसने सांप को पॉलिथीन में रखकर मुरैना जिला अस्पताल पहुंचा। वहां पहुंचकर, उसने मरे हुए सांप को डॉक्टर की मेज़ पर रखा दिया और कहा कि साहब, यह सांप ने मुझे काट लिया है, कृपया मेरा इलाज करें। सांप देखकर पहले तो डॉक्टर डर गया, लेकिन जब उन्होंने देखा कि सांप मरा हुआ है, तो उन्हें राहत मिली। इसके बाद उन्होंने उसका इलाज शुरू किया।

इस समय, शैलेंद्र को कोई परेशानी नहीं हो रही थी, और यह देखकर डॉक्टर भी हैरान थे। डॉक्टर ने उसका इलाज किया, और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस अनोखे घटनाक्रम ने आस-पास के लोगों को भी हैरान कर दिया है, और उसकी ही चर्चा में मशगूल हैं|