Google Analytics —— Meta Pixel

वाहनों की जांच के दौरान चेकिंग प्वाइंट पर कार से मिले लाखों रुपये

19-1

एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही जारी
धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी करेली बड़ी के अंतर्गत एसएसटी चेक प्वाइंट बुड़ेनी नवागांव में वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी.टीम द्वारा केशव पंडा पिता भास्कर पंडा निवासी ग्राम कामरा,थाना घोरी गुमा,जिला कोरापुर उडि़सा से 218500/- रूपये की नगद राशि जप्त की गई। उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 218500/- रुपये नगदी को जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी. के तहत जप्ती नामा कि कार्यवाही व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई है।

रीसेंट पोस्ट्स