Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ी खबर : सूरत में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित 7 सदस्यो की मौत, जानिए पूरा मामला

568998899

सूरत (एजेंसी)। गुजरात के सूरत शहर में शनिवार को तीन बच्चों सहित एक परिवार के सात सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए, पुलिस को संदेह है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने कहा कि सातों मृतकों के शव अदजान इलाके के एक अपार्टमेंट में पाए गए, साथ ही उनके घर से एक नोट भी बरामद हुआ है जिसमें कहा गया है कि परिवार आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठा रहा है।

पुलिस ने पाया कि छह लोगों की मौत जाहिर तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई, जबकि एक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। एक आदमी, उसकी पत्नी, उसके माता-पिता, दंपति का छह साल का बेटा और 10 और 13 साल की दो बेटियां आज दोपहर सूरत के सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में अपने आवास पर मृत पाए गए। हम उनकी मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, डीसीपी (जोन -5) आरपी बारोट ने कहा।

ठेकेदार के रूप में काम करने वाले व्यक्ति -मनीष सोलंकी (37) को फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जबकि तीन बच्चों सहित उसके परिवार के छह सदस्यों के शव घर के बिस्तर और फ र्श पर पड़े पाए गए। अधिकारी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के छह सदस्यों की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स