Google Analytics —— Meta Pixel

BREAKING NEWS: महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिस हवलदार भीम यादव व असीम को कोर्ट ने भेजा जेल

456323

रायपुर। महादेव ऐप मामले में गिरफ्तार पुलिस हवलदार भीम यादव और असीम को कोर्ट ने 14 दिन यानी 24 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

कोर्ट ने ईडी को रिमांड नहीं दीं. इससे पहले भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर असीम दास बंगाली उर्फ बप्पा को आज दोपहर विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया।

असीम से पिछले सप्ताह पांच करोड़ रूपए राजधानी के एक होटल से जब्त किए गए थे। महादेव सट्टा एप्प के मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ के दो आईपीएस अफसरों को नोटिस देकर बुलाया है। इन दोनों के नाम का खुलासे से जिक्र सामने आए एक वीडियो में लिया गया था। इनमें से एक से शाम छह बजे से रात डेढ़ बजे तक पूछताछ की खबर है ।