Google Analytics —— Meta Pixel

150 से अधिक जवानों ने शहर के बाजारों और कॉलोनियों में किया फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही है नजर

853

दुर्ग । एसपी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में स्वतंत्र एवम निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं शहर के थाना/चौकी प्रभारियों के साथ १५० से अधिक जवानों ने फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें जिले की सुदृढ सुरक्षा व्यवस्था के लिये, असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हेतु फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में सीमा सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर सुशील कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर विश्व दीपक त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष बंछोर एवम थाना प्रभारीगण व केंद्रीय सुरक्षा बलों के १५० जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 से निकलकर सेक्टर एरिया से होते हुए मुर्गा चौक और फिर छावनी एरिया में पहुंचकर आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर पैदल पेट्रोलिंग की गई। फ्लैग मार्च नंदिनी रोड, शीतला कॉम्प्लेक्स, सर्कुलर मार्केट, जलेबी चौक, रामलू चौक, केनाल रोड होते हुए खुर्सीपार पहुंचकर फिर से श्रीराम चौक में पैदल पेट्रोलिंग की। खुर्सीपार क्षेत्र में बजरंग चौक, अशर्फी मस्जिद, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए वैशाली नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर गदा चौक सुपेला पहुंचकर फिर से पैदल पेट्रोलिंग की गई।

सुपेला मार्केट में पैदल पेट्रोलिंग के बाद फरीद नगर, निजामी चौक, राधिका नगर होते हुए नेहरू नगर, सूर्या मॉल चौक, जुनवानी चौक, नेहरू नगर अंडरब्रिज तक फ्लैग मार्च कियागया। थाना भिलाई नगर क्षेत्र में रूआबांधा बस्ती एवं तालपुरी परिजात कॉलोनी में फ्लैग मार्च करते हुए वापस भिलाई नगर पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में फ्लैग मार्च का समापन किया गया।