Google Analytics —— Meta Pixel

पुलिस और एफ एसटी टीम ने टिकरापारा इलाके में पकड़ा साडिय़ों से भरी वैन

Dainik-Chintak-Breaking-News

रायपुर। टिकरापारा इलाके में साडिय़ों से भरी एक वैन जब्त किया गया है। इलाके में बांटने ले जाते हुए पुलिस और एफएसटी टीम ने जब्त किया है।

ये किस प्रत्याशी की ओर से भेजी गईं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। चुनाव आयोग की एफएसटी टिकरापारा थाना में वैन के ड्राइवर, हेल्पर से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर एफएसटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले कई जिलों में कैश, सोना-चांदी भी बरामद किए है।