Google Analytics —— Meta Pixel

सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी के बीच रहेगी रद्द, पढ़ें यह जरूरी खबर….

Untitled
भिलाई। उत्तर भारत में शरद ऋतु के दौरान संबावित कोहरे के कारण रेलवे द्वारा एहतीयातन ट्रेनों को रद्द किया जाता है। अभी कोहरा शुरू भी नहीं हुआ और रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने की सूचना देना शुरू कर दिया है। कोहरे का असर दुर्ग से छपरा जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन पर भी पड़ रहा है। संभावित कोहरे को देखते हुए उत्तर पूर्व रेलवे के द्वारा छपरा-दुर्ग–छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को 2 दिसम्बर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 के बीच अलग अलग तिथियो में रद्द किया जा रहा है।

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को इन तिथियों पर रहेगी रद्द

  • दिसम्बर-2023 : दिनांक 02, 04, 06, 09,11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27,  एवं 30  दिसम्बर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी -2024 : दिनांक 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी को रद्द रहेगी।
  • फरवरी 2024 : दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी को रद्द रहेगी।

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस इन तिथियों में रहेगी रद्द

  • दिसम्बर 2023 : दिनांक 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28 एवं 31  दिसम्बर को रद्द रहेगी।
  • जनवरी 2024 : दिनांक  02 04, 07, 09, 11,14 16,18, 21, 23, 25, 28 एवं 30  जनवरी को रद्द रहेगी।
  •  फरवरी 2024 : दिनांक 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27 एवं 29 फरवरी को रद्द रहेगी।