Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा पत्र, बोले- जनादेश स्वीकार, भाजपा को दी बधाई

5999998989

रायपुर। विधानसभा चुनाव में पराजित के बाद रविवार की शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में जीत की बधाई। श्री बघेल ने कहा कि जनता का जनादेश हमेशा सिर आँखों पर रहा है. आज भी इस परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूँ. इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया, वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की। जनता की अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ बड़ी हैं, जनता के विवेक का सम्मान करता हूं।

भूपेश बघेल ने कहा मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. 5 साल पहले जनादेश हमें मिला था और बहुत ईमानदारी से हमने सेवा की. अभी जो जनादेश मिला है, उसका हम सम्मान करते हैं. हम लोग क्योंकि अब विपक्ष में हैं तो सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हम निभाएंगे.।

भूपेश बघेल ने कहा अब समीक्षा करने से पता चलेगा, लेकिन जो जनादेश मिला है उसका हम सम्मान करते हैं. जिस छत्तीसगढिय़ा वाद को लेकर आप लोग आगे बढ़े थे और सारी चीजों पर लेकिन उस पर भी सफलता नहीं मिल पाई है. अभी जनादेश भाजपा को मिला है और मैं उनको बधाई देता हूं।