कोरोना के नए मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में मिले 148 मरीज

शेयर करें

न्यूज रूम| दुनिया भर में कई हजारों लोगों को मौत की नींद सुला चुकी कोरोना महामारी ने एक बार फिर देश में दस्तक दी है| भारत में ठंड के साथ कोरोना के मामलों में भी इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है| आज सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में 148 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है| मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अस्पताल में इलाज करवाने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 808 हो गई है, जो चिंताजनक है|

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 4 करोड़ 50 लाख 2 हजार 889 है| जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 33 हजार 306 है| देश में संक्रमण से उबरने की दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर केवल 1.19 प्रतिशत है| स्वास्थ्य अब तक देशभर में कोविड रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं|

You cannot copy content of this page