Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा सड़क हादसा : भिलाई में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार बाइक संतुलन खोने से डिवाइडर से जा टकराई

66333388777 copy

भिलाई। शनिवार तड़के सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर की सुबह 7 बजे सेक्टर 8 चौक के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय अविनाश वर्मा और 16 वर्षीय अवियंश की मौत हो गई।

दोनों युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। अविनाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो डिवाइडर से जा टकराया। दोनों के सिर में गहरी चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना भिलाई नगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। शवों का पोस्टमार्टम लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल में कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अविनाश कैलाश नगर श्रीराम हाईट्स निवासी संतोष वर्मा का एकलौता बेटा था। उसके अलावा अब उसकी एक बहन है। संतोष वर्मा रायपुर निक्को कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
वहीं अवियंश राउरकेला बिहार का रहने वाला है। उसके पिता नहीं है। उसकी मां इधर उधर काम करके अपने एक लौते बेटे को पाल रही थी। वो बेटे के साथ दो दिन पहले ही भिलाई शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

अविनाश बैंगलोर में एक आईटी कंपनी में जॉब करता था। उसने वहीं से बीई किया और फिर कैंपस सेलेक्शन के बाद पिछले ढाई साल से जॉब कर रहा था। दीपावली में वो लंबी छुट्टी पर घर आया था। उसे 4 जनवरी को वापस बैंगलोर जाना था। इस दौरान रिश्तेदारी में शादी होने से वो मेहमानों के साथ व्यस्त हो गया था।

पुलिस ने बताया कि अविनाश और अरिहंत सहित 6 लड़के शनिवार सुबह 5 बजे सिविक सेंटर चाय पीने के लिए गए थे। ये लोग तीन अलग-अलग बाइक में थे। टाउनशिप में पहुंचने के बाद उन लोगों ने तीनों बाइक से सेंट्रल एवेन्यू सड़क में बाइक की रेसिंग की। ठंड व कोहरा होने से अविनाश समझ नहीं पाया और उसकी बाइक सेक्टर 8 चौक के पास डिवाइडर से टकरा गई।

रीसेंट पोस्ट्स