Google Analytics —— Meta Pixel

CG News : बीजेपी की कमान संभालेंगे किरण सिंह देव, अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति

8999

रायपुर। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। किरण देव प्रदेश उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे हैं। अरूण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थी।

61 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। इसकी वजह से ग्रामीण मतदाताओं में भी लोकप्रिय हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं।

उन्होंने सन 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री ली। फिर 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।