नशे के खिलाफ दुर्ग पुुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 लाख 50 हजार रुपए का 170 किलोग्राम गांजा किया बरामद

दुर्ग (चिन्तक)। दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से 170 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग पुलिस द्वारा सेक्टर 7 के पास वाहनों की जांच पड़ताल के दौरान रायपुर की ओर से आ रही एक पिकअप वाहन को रोका गया तथा उसकी तलाशी ली गई। वाहन में सब्जियां रखी हुई थी पर सब्जियों के बोरियों के नीचे सफेद रंग की बोरियों में पुलिस को गांंजा रखा मिला। जिसके बाद पुिलस ने वाहन तथा गांजा जब्त कर लिया।
इधर वाहन की चेकिंग के दौरान ही पिकअप का चालक मौके से फरार हो गया। वाहन से 170 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।