Google Analytics —— Meta Pixel

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पीटाई, आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

Dainik-Chintak-Breaking-News-5

दुर्ग। बस स्टैंड के सामने स्टॉपेज के पास आरोपी ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। जब प्रार्थी ने पैसा देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर धारदार वस्तु से मारपीट किया।

इससे प्रार्थी को चोट आई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294,323 ,327,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक तकियापारा गुजराती धर्मशाला के पास रहने वाला प्रार्थी धर्मेंद्र कुमार साहू रोजी मजदूरी का काम करता है।

19 फरवरी की रात को वह अपने घर से म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बैग को कस्टमर को देने के लिए नया बस स्टैंड गया हुआ था। बैग को वह अपने कस्टमर को देने के बाद वापस अपने घर आ रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के सामने आरोपी यासीन खान आने जाने वाले लोगों से पैसे की मांग कर रहा था। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए धर्मेंद्र कुमार साहू से भी पैसे की मांग की थी।

रीसेंट पोस्ट्स