Google Analytics —— Meta Pixel

ICC T20 World Cup: 9 जून को भारत-पाक मैच

Untitled (3)

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका को सौंपी गई है।

वेस्टइंडीज और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका (USA) में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है जो 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस स्टेडियम का निर्माणकार्य अभी सिर्फ एक महीने पहले ही शुरू हुआ है। ऐसे में प्रशंसक सवाल उठा रहे हैं कि क्या अगले चार महीने में स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।