Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में अचानक लगी आग

Dainik-Chintak-Breaking-News

भिलाई| भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में आग लगी है।

फिलहाल यह आग कैसे लगी यह कह पाना मुश्किल है। इस आग से करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बीएसपी प्रबंधन की टीम गठित कर मामले की जांच की जाएगी। दरअसल, बुधवार रात लगभग 10 बजे अचानक बीएसपी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बढ़ने लगी।

प्रबंधन ने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद आखिर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।