Google Analytics —— Meta Pixel

CG Weather: छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज, प्रदेश में कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना

Agra_heat

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार ही तापमान में वृद्धि हुई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पंहुच गई हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के डोंगरगढ़ जिले में 41.9 डिग्री तक तापमान दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही राजधानी रायपुर और राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज की गई हैं। बता दें की अगले 24 घंटों में  प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ और बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके अलावा आने वाले अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम में कोई खास बदला नहीं होंगे।

CG Weather Update : इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान  लगभग 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं जाता जा रही हैं। वहीं एक ओर प्रदेश के हीट इंडेक्स यानि तापमान के सूचांक में अभी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग के द्वारा इस साल गर्मी के दिनों में अधिक बढ़ने की आशंका जताई गई हैं ऐसे में अप्रैल के महीने में प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने वाली हैं। वहीं एक ओर पश्चिमी से आने वाली हवा के प्रभाव में भी बढ़त हो सकती हैं।

रीसेंट पोस्ट्स