कांग्रेस को लगा सबसे बड़ा झटका! आयकर विभाग ने थमाया 1823 करोड़ का नोटिस, केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

शेयर करें

रायपुर। आयकर विभाग (IT) की ओर से कांग्रेस को दिए गए टैक्स रिटर्न गड़बड़ी के मामले में 1823 करोड़ रुपये के नोटिस के विरोध को लेकर (INC) कांग्रेस द्वारा सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार हो चुके हैं। कांग्रेस शनिवार 30 मार्च को देशभर में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन  किया जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने विपक्षी दलों का दमन किया जा रहा है। विपक्ष को आर्थिक रूप से साजिश के तहत कमजोर बनाया जा रहा है। फरवरी माह में राष्ट्रीय आम चुनाव के पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला।

 INCOME TAX NOICE : कांग्रेस को आईटी विभाग द्वारा 1823.08 करोड़ का भुगतान करने के लिए अभी नोटिस दिया गया है। इसके पहले आईटी विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकले जा चुके हैं। शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले और महत्वपूर्ण लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी पर कल आतंकवाद थोपे जाने के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों में 30 मार्च को कांग्रेस बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल रैली और जुलूस निकाला जाएगा साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

You cannot copy content of this page