Google Analytics —— Meta Pixel

बिहार के भागलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत

पटना| बिहार के भागलपुर में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में नौ मजदूरों की मौत हो गई। नौगच्छिया इलाके में ट्रक और बस के बीच हुई दुर्घटना में कई मजदूर घायल भी हुए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर ट्रक में सवार थे। इसी दौरान ट्रक की बस से टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।