Google Analytics —— Meta Pixel

गंभीर ने धोनी के साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताए दिनों को याद किया है।गंभीर ने एक शो पर कहा, ‘हम एक महीने से ज्यादा के समय के लिए रूम मेट थे और हम सिर्फ बालों के बारे में बात करते थे क्योंकि तब उनके लंबे बाल हुआ करते थे। वह कैसे इन बालों को संभालते हैं, इसी तरह की बातें होती थीं।’
उन्होंने कहा, ‘हमें जमीन पर सोने वाले दिन याद है, क्योंकि कमरा काफी छोटा था और पहले सप्ताह हम सोच रहे थे कि इस कमरे को बड़ा कैसे बनाया जाए। इसलिए हमने बेड को कमरे से बाहर कर दिया और हम जमीन पर गद्दा डाल के सोने लगे। वो अच्छे दिन थे क्योंकि हम दोनों उस समय युवा थे।’ धोनी की हेयर स्टाइल देशी ही नहीं, विदेशी प्रशंसकों के बीच भी काफी मशहूर हुआ करती थी। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी उनके लंबे बालों के प्रशंसक रहे हैं। एक बार तो उन्होंने यहां तक कहा था कि बाल अच्छे हैं। इन्हें कभी मत कटवाइएगा।