Google Analytics —— Meta Pixel

आत्मानंद स्कूलों में आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू

atmanand

रायपुर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फि र शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानि आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है।

लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफि शियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फार्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फार्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फि र एडमिशन दिया जाएगा।

रीसेंट पोस्ट्स