Google Analytics —— Meta Pixel

तेंदूपत्ता बोनस फ र्जीवाड़ा एसीडब्ल्यू -ईओडब्ल्यू की टीम ने की 6 जगहों पर छापेमारी

eow

सुकमा। तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़ा सुकमा जिले में एसीडब्ल्यू और ईओडब्ल्यू की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व एमएलए और सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के रिश्तेदार और अन्य 5 तेंदूपत्ता प्रबंधकों के घर आज गुरुवार तड़के टीम पहुंची है। सुकमा और कोंटा में 2 जगहों पर कार्रवाई चल रही है।

जानकारी के अनुसार छापे की कार्रवाई तेंदूपत्ता बोनस फर्जीवाड़ा से जुड़ा है। इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए थे। एसीडब्ल्यू -ईओडब्ल्यू की टीम ने कुछ दिनों पहले ही रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

सुकमा में निलंबित डीएफओ अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच की गई। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी थी। रायपुर से पहुंची एसीबीऔर ईओडब्ल्यू की 13 अफसरों की टीम ने जांच की थी।