एसिडिटी कम करना है और टॉक्सिंस बाहर निकालना है तो अल्कालाइन वॉटर करेगा मदद, जानिए कैसे

water

ALKALINE WATER. पानी हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पानी के बिना कोई भी नहीं रह सकता है। ऐसे में आज कई तरह के पानी बाजार में मिलने लगे है। लेकिन विज्ञान के अनुसार हमारे शरीर के लिए अल्कालाइन वाटर ही सबसे बेहतर है। सामान्य पानी जहाँ एसिडिक गुण वाला होता है, वहीं एल्कालाइन वाटर क्षारीय गुण वाला होता है। अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं तो एल्कालाइन पानी आपकी मदद करता है। एल्कालाइन पानी और भी कर तरह की समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है।

यूएसजी पंचतत्व के माध्यम से एल्कालाइन वाॅटर पर काम करने वाले सत्यम गुप्ता के अनुसार अल्कालाइन वॉटर सामान्य पानी की तुलना में शरीर के लिए लाभदायक होता है। एसिडिटी को कम करने और शरीर से टॉक्सिंस को निकालने में मददगार होता है। सबसे बड़ी बात अल्कालाइन वाटर शुगर की बीमारी को नियंत्रित करता है।

इसके अलावा मोटापे को नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और एनर्जी लेवल काे बनाए रखने में भी अल्कालाइन वाटर कारगर रूप से काम करता है।

बता दें, अल्कालाइन वॉटल एक ऐसा पानी होता है। जिसका पीएच मान अन्य पानी की तुलना में अधिक होता है। सामान्य तौर पर पीने के पानी का पीएच मान 6.5 से 7.5 तक होता है। वहीं अल्कालाइन वॉटर की बात करे तो उसका पीएच मान 8 से 9.5 तक हो सकता है। इसमें कई तरह के खास खनिज पाए जाते है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम मिलाए जाते हैं। जो इसे क्षारीय बनाते हैं।

अल्कालाइन वाटर के फायदे
यह पेट की अधिक अम्लता यानी कि एसिडिटी को संतुलित करने में मदद करता है।
यह शरीर को सामान्य पानी से बेहतर तरीके से हाइड्रेट कर सकता है।
इस वॉटर में रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। उम्र से जुड़ी समस्याएं भी कम हो सकती है।
इसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती में मदद करते है।
माना जाता है कि ब्लड शुगर और बीपी को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

कुछ लोगों को फायदा नहीं
अल्कलाइन वॉटर अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों के शरीर के लिए जरूरी नहीं कि यह लाभदायक ही हो।

रीसेंट पोस्ट्स