Google Analytics —— Meta Pixel

चमत्कार! एयर इंडिया विमान हादसे में जिंदा बच गया एक शख्स, हादसे के बाद सड़क पर चलते नजर आया

download

अहमदाबाद। गुरुवार का दिन अहमदाबाद के लिए बेहद डरावना और अपशकुन वाला रहा। गुरुवार दोपहर का वह समय अब भुलाए नहीं भुलने वाला है। एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। विमान में 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। भयावह हादसे ने चिकित्सकों को भी अपने पंजे में जकड़ लिया। भयावह हादसे के बीच किसी चमत्कार की उम्मीद ही शायद किसी को रही होगी। पर चमत्कार हुआ। दो यात्री मौत के मुंह से जिंदा वापस लौट आए हैं।

इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहेंगे। हादसा ऐसा कि 240 यात्री और 12 क्रू मेंबरों का शरीर बुरी तरह जल गया है। भयावहता ऐसी कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया है। अब तो डीएनए टेस्ट के बाद ही इनकी पहचान हो सकेगी।

अहमदाबाद के सिविल हास्पिटल की बिल्डिंग यात्रियों की कब्र गाह बन गई। बुरी तरह जले चेहरे, भयावह दृश्य और चारों तरफ सिवाय सन्नाटे के और भी कुछ नहीं। सन्नाटे के बीच लोगों की भारी भीड़ और शायरन बजाते गाड़ियों की आवाज। जिसने भी हादसे के बारे में सुना और मौके पर जाकर जिसने भी देखा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि कोई जिंदा बचा होगा। घटना स्थल सिविल अस्पताल और आसपास का दृश्य ही कुछ ऐसा था। भयावह और रोंगटे खड़ी कर देना वाला दृश्य। यात्रियों की बिछी लाशें और वह भी बुरी तरह जली हुई। हादसे की भयावहता की कल्पना नहीं कर सकते। यात्रियों के चेहरे से लेकर पूरा शरीर बुरी तरह जल गया है। कोई भी यात्री और क्रू मेंबर पहचान में नहीं आ रहे हैं।

भयावह हादसे के बीच चमत्कार की उम्मींद आप कर सकते हैं। जी हां चमत्कार तो हुआ। कहते हैं ना जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। भाग्य का खेल भी कुछ ऐसा ही चला। प्लेन की सीट नंबर AI-171 पर बैठे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं।

रमेश कुमार विश्वास ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं। मुझे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार सड़क पर चलते हुए लोगों से बात करते जा रहे थे। उनका वीडियो भी सामने आया है। वहीं एक और जिंदा बचा यात्री अस्पताल में भर्ती है।