Google Analytics —— Meta Pixel

संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों को सीएम साय ने किया सम्मानित

ÙÙÙ

बीजापुर। संपूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और विकासखंडों को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलों और विकासखंडों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बीजापुर जिले के अपर कलेक्टर भूपेंद्र कुमार अग्रवाल को आकांक्षी विकासखंड उसूर में बेहतर कार्य के लिए कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “संपूर्णता अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज किया है। यह अभियान ग्रामीण बदलाव का सशक्त माध्यम बन चुका है।” उन्होंने कहा कि सभी जिलों और विकासखंडों ने अभियान के तहत उल्लेखनीय कार्य कर यह साबित कर दिया है कि समर्पित प्रयासों से हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, नीति आयोग के सदस्य सचिव आशीष भट्ट, सदस्य के. सुब्रमण्यम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संपूर्णता अभियान के तहत एएनसी पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं के पोषण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिजली युक्त स्कूल, समय पर पाठ्यपुस्तक वितरण, टीकाकरण, मधुमेह व रक्तचाप जांच, और स्व-सहायता समूहों को निधि उपलब्धता जैसे छह प्रमुख संकेतकों पर विशेष कार्य किया गया। इन प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह सम्मान समारोह आकांक्षी जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर आगे और बेहतर कार्य करने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा।