Google Analytics —— Meta Pixel

शिव महापुराण कथा का हुआ समापन, सीएम साय हुए शामिल, प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

say

दुर्ग। जिले के भिलाई में चल रहे पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का आज समापन हुआ। जयंती स्टेडियम में आयोजित कथा के अंतिम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने कथा सुनकर कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

सीएम साय ने कहा कि सावन का पवित्र महीना चल रहा है और इस महीने में शिव कथा का आयोजन होना अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को सावन की बधाई दी और प्रदेश के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

उन्होंने इस दिव्य आयोजन के लिए आयोजक दया सिंह और उनकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतने भव्य स्तर पर लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता निश्चित ही अद्भुत और अनुकरणीय है।
पंडित प्रदीप मिश्रा का जताया आभार

मुख्यमंत्री ने पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देश-विदेश में घूम-घूमकर शिव महापुराण कथा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत कर रहे हैं।

इस दौरान सीएम ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया और भोलेनाथ से राज्य की जनता के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।