‘नाचा’ का तीसरा अंतर्राष्ट्रीय छत्तीसगढ़ एनआरआई सम्मेलन शिकागो में हुआ आयोजित
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रवासी भारतीय संघ ‘नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन’ (नाचा) ने 2 अगस्त को शिकागो में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया. इस आयोजन में अमेरिका और अन्य देशों के विभिन्न हिस्सों से छत्तीसगढ़ी प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया.
जिसका उद्देश्य वैश्विक नेटवर्किंग को बढ़ावा देना और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था. सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. उन्होंने नाचा के वैश्विक छत्तीसगढ़ी एनआरआई समुदाय को जोडऩे के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रवासी छत्तीसगढिय़ों से राज्य सरकार से जुडऩे और निवेश को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया.
इस अवसर पर 18 एनआरआई बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धियों और सामुदायिक सेवा के लिए सम्मानित किया गया. ये पुरस्कार राज्यपाल ने प्रदान किए. कार्यक्रम में नाचा ने अपने प्रमुख प्रोजेक्ट्स भी प्रस्तुत किए: प्रोजेक्ट उड़ान-कॉलेज विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, छत्तीसकोश – छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने का प्रयास, नाचा की वित्तीय जानकारी और सदस्यता प्रक्रिया की भी जानकारी साझा की गई.