Google Analytics —— Meta Pixel

आज 30 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, गिर सकती है आकाशीय बिजली

764883-mausam

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बादल जमकर बरसेंगे। क्योंकि मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज तीन जिलों को छोड़कर बाकी 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ ही आकाशीय बिजली गिर सकती है और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज बुधवार को जिन 30 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, उनमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, रायगढ़, बेमेतरा, महासमुंद, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, बालोद और दंतेवाड़ा शामिल है। वहीं बलरामपुर, सूरजपुर और कोरिया में आज का मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के गिने चुने ही जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अक्टूबर के महीने में सामान्य से 157 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 सितंबर तक 1167.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। बलरामपुर में सामान्य से 52 प्रतिशत ज्यादा 1520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बेमेतरा में सामान्य से 50 प्रतिशत कम 524.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

10 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में आएगी कमी

मौसम विभाग (IMD) की माने तो 10 अक्टूबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, धमतरी और सूरजपुर सहित कई जिलों में सुबह धुंध छाने लगी है, जिससे मौसम और भी सुहाना हो गया है।