15 अक्टूबर के आसपास होगी मानसून की विदाई, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार
रायपुर| छत्तीसगढ़ में फिलहाल हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जिसमें दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वर्षा हो सकती है. राजधानी रायपुर में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं मानसून की विदाई प्रदेश से 15 अक्टूबर के आसपास संभव है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में मानसून से की विदाई 15 नवंबर के आसपास संभव है कल्याणी शुक्रवार से बारिश की गतिविधि कम होगी और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा संभव है.
राजधानी रायपुर के बात करें तो आज आसमान में बदल सामान्य रूप से छाए रह सकते हैं. देर शाम बारिश के भी आसार हैं. इस दौरान तापमान 24 से 32 डिग्री की सेल्सियस के बीच रह सकता है.