Google Analytics —— Meta Pixel

भाजपा जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य मुलाकात

new

रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने संगठन को और सशक्त एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की रीढ़ हैं — हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याण के कार्यों को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाएँगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन के प्रति यह विश्वास हमें और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता।

इस अवसर पर ललित जयसिंह, अकबर अली,सुभाष अग्रवाल, नवीन शर्मा, जितेंद्र धुरंधर, अमित मैशेरी, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, रंभा चौधरी, अर्चना हुकरे, सरोज साहू, अनीता देवांगन, रोहित द्विवेदी, विशाल भूरा, रोहित भारद्वाज, चुडामणी निर्मलकर, मधु शर्मा, सुरेश पटेल, विकाश मिश्रा, तोषण साहू एवं सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शुभेच्छा प्राप्त की।