Google Analytics —— Meta Pixel

एमएमआई नारायणा की नर्स की खून से लथपथ मिली लाश, बॉयफ्रेंड संग था विवाद

narsh

रायपुर। में एमएमआई नारायणा अस्पताल की नर्स को चाकू से काटकर मार डाला। नर्स की लाश कमरे में खून से सनी मिली है। युवती के सीने पर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चला रहा था। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम प्रियंका दास (23) है, जो एमएमआई नारायणा अस्पताल में नर्स थी। वह मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। टिकरापारा में किराए के कमरे में 3 सहेलियों के साथ रह रही थी। वारदात के चाकू को मौके पर छोड़कर आरोपी भाग गया है।

दरअसल, गुरुवार सुबह नाइट ड्यूटी करने के बाद प्रियंका दास की सहेली रूम पहुंची। इस दौरान प्रियंका की सहेली ने कमरे के भीतर खून से सनी लाश देखी। युवती ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने टिकरापारा पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मामले की जानकारी मिलते ही टिकरापारा पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल से सबूत जुटाए। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कमरे में चाकू से वार करने की वजह से खून ही खून बिखरा मिला है।

पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। इससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि मर्डर में बॉयफ्रेंड से विवाद एक वजह हो सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।