स्ट्रीट लाइट के नीचे खेल रहे थे जुआ: पुलिस ने छापा मारकर 7 जुआरी को पकड़ा, लाखों का माल जब्त
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस का जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, 7 जुआरियों को स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते पकड़ा गया है, मौके से पुलिस ने नगद, मोबाइल और बाइक बरामद की है।
दरअसल, कुरुद थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 जुआरियों को स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते पकड़ा है। मौके से पुलिस ने नगद, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है। वहीं कुछ जुआरी पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
धमतरी जिले में पुलिस का जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कुरुद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि देवरी गांव में स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी तो जुआरियों में हड़कंप मच गया। कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने 7 जुआरियों को पकड़ लिया।
जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी हुए थे गिरफ्तार
मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 45 हजार से ज्यादा नगद, 7 मोबाइल और 5 बाइक बरामद की है। इधर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। बता दें कि इससे पहले धमतरी पुलिस ने बेंदरानवागांव के जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरियों के पकड़ा था, जिनके कब्जे से 40 हजार 200 रुपए नगद, मोबाइल और वाहन जब्त किया गया था।
धमतरी पुलिस की लोगों से अपील
धमतरी पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को इससे अवगत कराए।