छत्तीसगढ़ एक्सपे्रस के पहियों के बीच फंसा लोहे का एंगल, टला बड़ा रेल हादसा
कोरबा। कोरबा-चांपा रेल मार्ग पर आज मड़वारानी स्टेशन के पास चलती छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के पहिए के नीचे एक बड़ा लोहे का एंगल फंस गया।
इस दौरान यात्रियों ने जोरदार आवाज सुनी और अचानक झटके महसूस हुए। गनीमत रही कि ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके चलते ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची।
जांच के दौरान पाया गया कि पटरियों पर भारी लोहे का एक बड़ा एंगल फंसा हुआ था, जो चलती ट्रेन के दोनों पहियों के बीच फंस गया था। थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।