Google Analytics —— Meta Pixel

एक्शन मोड में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, कर रहे अपने संचालनालय को मजबूत, डेपुटेशन पर बुलाये कई सहायक संचालक

gajendra yadav

रायपुर। स्कूल शिक्षा में रिफार्म शुरू हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संचालनालय को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू किया है। डेपुटेशन पर कई सहायक संचालक बुलाये गए हैं। मंत्री की सहमति जे बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति ओर बुलाये गए प्राचार्यो की सूची जारी कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर ई व टी संवर्ग के चार प्रचायों को प्रतिनियुक्ति पर सहायक संचालक के पद पर पदस्थापना आदेश जारी किया है।

नितिन तलोकर प्राचार्य ई संवर्ग, शा.उ.मा.वि. अमलीडीह, जिला रायपुर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए, सहायक प्राध्यापक के पद पर, एस.सी.ई.आर.टी., डॉ. छन्दा बैनर्जी, प्राचार्य टी संवर्ग शास.उ.मा.वि.बागोडार, जिला कांकेर को।

प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए, सहायक संचालक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (SLMA) रायपुर, स्वाति दास, प्राचार्य टी संवर्ग शास.उ.मा.वि.पंक्तियां, वि.खं. छुरा, जिला गरियाबंद को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए, सहायक संचालक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (SLMA) रायपुर, आरती राय व्या.एल.बी. टी संवर्ग शास. हाईस्कूल जोगीपुर, वि.खं.कोटा, जिला बिलासपुर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए, सहायक कार्यक्रम समन्वयक के पद पर समग्र शिक्षा बिलासपुर, जिला बिलासपुर।

इसलिये प्रकरण समन्वय में भेजने की आवश्यकता नहीं

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति आदेश में लिखा है , सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका 5 (5.2) में निहित प्रावधानानुसार प्रतिनियुक्ति या प्रतिनियुक्ति से वापसी उपरांत पदस्थापना के संबंध में प्रकरण समन्वय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।

आदेश की इनको दी जानकारी

  • विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, मंत्रीस्कूल शिक्षा, छत्तीसगढ़, मंत्रालय।
  • संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय।
  • संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् शंकर नगर रायपुर।
  • प्रबंध संचालक, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़।
  • संचालक, राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (SLMA) रायपुर, (छ0ग०)।
  • संबंधित कलेक्टर ।
  • संबंधित संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, रायपुर/बिलासपुर (छ0ग0)।
  • संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी छ.ग.।
  • संबंधित जिला मिशन समन्वयक छ.ग.।
  •  संबंधित जिला कोषालय अधिकारी छ.ग.।