मध्याह्न भोजन में परोसी सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी, MDM प्रभारी को जेडी ने किया निलंबित
बिलासपुर। स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन में सडी व बदबूदार चटनी परोसने व बच्चों के जान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में जेडी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यान्ह भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मंगला में बच्चों को मध्याह्न भोजन में सड़े हुए टमाटर और बदबूदार हरी मिर्च की चटनी परोसने के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। घटना की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षिका भावना तिवारी को निलंबित कर दिया है। विभाग ने बिल्हा ब्लाक की तत्कालीन बीईओ सुनीता ध्रुव और एक अन्य शिक्षिका भावना बाजपेयी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।