मानसून की विदाई के साथ ठंड ने दी दस्तक: आज का मौसम रहेगा शुष्क, जानिए मौसम का हाल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरु हो गया है। मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज का मौसम शुष्क रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)?
छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरु हो गया है। ऐसे में बारिश पर भी ब्रेक लग गई है। पिछले 24 घंटे में एक दो जगह पर ही हल्की बारिश हुई है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहा। मानसून की विदाई के साथ ही ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज का मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आमतौर पर मानसून की एंट्री 10 जून के आसपास होती है। लेकिन इस बार मानसून 13 दिन पहले यानी कि 28 मई को ही पहुंच गया था, जिसके कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बस्तर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ ही भारी बारिश दर्ज की गई है। कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी 15 अक्टूबर तक हो जाती है। ऐसे में मानसून 20 से ज्यादा जिलों से विदा हो गया है और बचे जिलों से 16 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ के चार जिलों में हुई भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में इस बार भारी बारिश हुई है। जिसके कारण वहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी। बाढ़ के चलते कई घर ढह गए थे, जिसके कारण कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था। ऐसे में प्रशासन की ओर से राहत बचाव कार्य चलाया गया और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराया गया।