सेवा संकल्प अभियान – जिले में आयोजित होंगे 1 से 5 अक्टूबर तक विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में राज्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में व्यापक प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में ’सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत 01 से 05 अक्टूबर 2026 तक जिले के दुर्ग, धमधा एवं पाटन विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय विशेष ’सेवा सेतु शिविरों’ की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण, पारदर्शी सेवा प्रदायगी तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु तिथिवार शिविरों हेतु आदेश जारी कर दिया है।
विकासखंडवार शिविरों की इस श्रेणी में विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत 01 अक्टूबर को विवेकानंद सभागार भवन दुर्ग में शिविर आयोजित होगा। जिसमें शामिल ग्राम पंचायत/नगर पालिका परिषद् उरला, करहीडीह, सिकोला, बघेरा, दुर्ग, फुलगांव, पोटियाकला, बोरसी, कसारीडीह, तितुरडीह व कातुलबोर्ड है। इसी प्रकार 02 अक्टूबर को भिलाई निगम सभागार में आमदी, कोसानाला, रुआबांधा, रिसाली, डुण्डेरा, जुनवानी, खम्हरिया, कोहका, कुरुद, छावनी व सुपेला के नागरिकों के लिए शिविर लगेगा। 03 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरई में ग्राम पंचायत रसमड़ा, नगपुरा, बोरई, दमोदा, खुरसुल, गनियारी, पीपरछेड़ी, खपरी (सि), महमरा, अंजोरा (ख), मोहलई, कोटनी, बेलौदी, चंदखुरी, पीसेगांव, कोलिहापुरी, धनोरा, खम्हरिया, हनोदा, कोड़िया, कोकड़ी, उमरपोटी, पुरई, पाउवारा, डुमरडीह व उतई के ग्रामीण तथा 04 अक्टूबर को निकुम शाला में तिरगा, झोला, भरदा, थनौद, बिरेझर, चंगोरी, भोथली, निकुम, खांडा, आलबरस, अण्डा, विनायकपुर, आमटी, चिंगरी, अछोटी, भानपुरी, जंजगिरी, कुथरेल, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, रिसामा, चिरपोटी, मतवारी, कातरो, मचांदुर, घुघसीडीह, कोनारी, मातरोडीह, रूदा व मासाभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं 05 अक्टूबर को करंजाभिलाई शाला में करंजाभिलाई, अंजोरा (ढा), ढाबा, डांडेसरा, भेड़सर, सिरसाखुर्द, चिखली, कुटेलाभांठा, खपरी (कु), जेवरा, भटगांव, समोदा, बोड़ेगांव, ननकट्ठी, रवेलीडीह, अरसनारा, बासीन, ढौर, खेदामारा, कचांदुर, सिलोदा, खुर्सीडीह, मालूद, झेंझरी व गनियारी के नागरिक तथा तहसील कार्यालय भिलाई-03 में आयोजित होने वाले शिविर में जामुल नगर पालिका (ग्राम जामुल) एवं भिलाई-चरोदा निगम (ग्राम हथखोज, अकलोरडीह) के नागरिक होंगे।
इसी क्रम मंे विकासखंड धमधा के तहत 01 अक्टूबर को ग्राम पंचायत बोरी में शिविर आयोजित होगा, जहां ग्राम पंचायत चीचा, डोड़की, देउरकोना, अरसी, सुखरीकला, टेकापार, तुमाखुर्द, फुण्डा, सिलतरा, दनिया, परसदाखुर्द, बोरी, डोमा, पथरिया, नवागांव व परसदा के ग्रामीणजन तथा मेड़ेसरा पंचायत में आयोजित शिविर में ग्राम सगनी, परसदा, कोड़िया, मेड़ेसरा, पथरिया, नंदिनी सुंदनी, पोटिया, पिटौरा, सेमरिया व गिरहोला के ग्रामीण शामिल होंगे। 02 अक्टूबर को लिटिया पंचायत में आयोजित शिविर में मड़ियापार, करेली, गाड़ाडीह, पुरदा, जोगीगुफा, लिटिया, सेमरिया, चिखला, विरेझर, हसदा, खर्रा, रौता, हिरी, टेमरी, पोटिया व सैवती तथा कपसदा पंचायत में अकोला, कपसदा, पंचदेवरी, सांकरा, खपरी, लिमतरा, कंडरका, ढाबा, बोरसी व मुर्रा का शिविर लगेगा। 03 अक्टूबर को डंगनिया पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रा.पं. देवरी, पेड्री, भिभौरी, गोबरा, नंदवाय, नवागांव, टठिया, ठेगाभाठ, मोहलाई, छिराही, तरकोरी, धौराभाठा, डंगनिया, बिरोदा, गोप्ता, माटरा, हरदी, मोहरेंगा, कंदई, कोकड़ी, खजरी, पेण्ड्रीतराई, बिरझापुर, तितुरघाट, महाराजपुर, सोनेसरार, मोतिमपुर, रहटादाह, सिरनाभाठा, नंदेली, भरनी, रक्सा, खपरी, परसबोड़, धरमपुरा व बरहापुर तथा लहंगा पंचायत में खपरी, पाहरा, डूमर, मलपुरीखुर्द, ढौर (खेरधी), लहंगा, अछोटी, गोढ़ी, मलपुरीकला व ओटेबंद के लिए आयोजन होगा। 04 अक्टूबर को अहिवारा तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर में बागडूमर, अहेरी, बिरेभाट, मुड़पार, ढौर (हिं.), खेरधा, मोहंदी, नारधा, रिंगनी, नंदौरी, मुरमुंदा, चेटुवा तथा अहिवारा नगर पालिका (ग्राम अहिवारा, खासाडीह, बानबरद) के शिविर लगेंगे। इसके पश्चात 05 अक्टूबर को पेण्ड्रावन पंचायत के शिविर में ग्राम पंचायत कन्हारपुरी, जाताघर्रा, परसुली, सिल्ली, दानीकोकड़ी, परोड़ा, बसनी, करेली, रौंदा, साल्हेखुर्द, पेण्ड्रावन, परसकोल, कोनका, गोरपा, नवागांव सा., भिलौरी, अगार, राजपुर, कुटहा, पेण्ड्री, अकोली, पगबंधी, अछोली, ठेलका, खैरझिटी, बिरेभाठ, हिरेतरा, घोठा, पेण्ड्री, रूहा, सुखरीखुर्द व खिलोराकला, खिलोराखुर्द, गाड़ाघाट, घसरा, घोटवानी, तुमाकला, धूमा, भाठाकोकड़ी, मुड़पार तथा भिलाई-03 तहसील कार्यालय के शिविर में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी (ग्राम कुम्हारी, चोरहा, परसदा, जंजगिरी), भिलाई-चरोदा निगम (ग्राम जरवाय, पर्थरा, दादर) व जामुल पालिका (ग्राम सुरडुंग) के शिविर संपन्न होंगे।
इसी तरह विकासखंड पाटन के अंतर्गत 01 अक्टूबर को सेलूद पंचायत में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत फुण्डा, सांतरा, गोंडपेन्डरी, छाटा, अचानकपुर, ढौर, महकाकला, मुड़पार, चुनकट्टा, पतोरा, धौराभाठा, सेल%