Google Analytics —— Meta Pixel

प्रेमनगर दुर्गा मंच में लगाया जाएगा वार्ड शिविर, मोहन नगर और सिकोला भाठा निवासियों से अपील व्यवस्था का लाभ उठायें

26 Dec

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज शंकर नगर वार्ड 11 और मोहन नगर वार्ड 12 के लिए विश्वकर्मा भवन के पास स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड शिविर का आयोजन किया गया । सामुदायिक भवन में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मजदूर कार्ड पंजीयन, पट्टा नवीनीकरण और नया पट्टा के लिए आवेदन प्राप्त करने शिविर लगाया गया था। शिविर में आवेदन प्राप्त हुये जिसे पंजीयन किया गया । इस दौरान उपअभियंता विश्वनाथ मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भुवाल, कर्मचारी रामखिलावन शर्मा, संजय सोनकर, राजू चंद्राकर एवं वार्ड पार्षद अजीत वैद्य उपस्थित थे ।
वार्ड शिविर में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 51 आवेदन मजदूर कार्ड पंजीयन के लिए, एपीएल राशन कार्ड के 04, बीपीएल राशन कार्ड क्र लिए 04,प्रधानमंत्री आवास के लिए 01, तथा निराश्रित पेंशन के लिए 05 प्राप्त आवेदनों को रजिस्टर्ड कर लिया गया है । कल 27 दिसंबर को मोहन नगर, सिकोला भाठा में वार्ड शिविर लगाया जाएगा ।