Google Analytics —— Meta Pixel

अरविंदर सिंग खुराना नियुक्त हुए गुरुद्वारा श्रीगुरूसिंघ सभा दुर्ग के मुख्य सेवादार

arvindar singh khurana

भिलाई। बीएसपी एसीलरी इंडस्ट्रीज एशोसिएशन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अरविंदर सिंह खुराना को गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा स्टेंशन रोड दुर्ग द्वारा सर्वसम्मति से प्रबंध कमेटी का मुख्य प्रधान (सेवादार) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से सिक्ख समाज व ऐंसीलरी एशोसिएशन ने हर्ष व्यक्त किया है। ऐंसीलरी कि मुख्य संरक्षक केके झा ने खुराना को ऊर्जावान बताते हुए कहा है कि समाज को ऐसे लोगो की ही जरूरत है जो हर समय समाज के साथ खड़े रहे। खुराना को उनके शुभचिंतको ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।