Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, हादसे में चालक की मौत, 6 घायल

car

दुर्ग:- उतई थाना अंतर्गत डुंडेरा से डुमरडीह के बीच बुधवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। कार में 6 लोग सवार थे। हादसे में कार चालक जतिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिछली सीट में बैठे नितिन की पैर बुरी तरह फंस गया। कटर से सीट काटकर पैर को बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर उतई पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद कार से घायलों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक बच्ची भी है।