Google Analytics —— Meta Pixel

सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करके शेयर करने वाला टिंबर व्यापारी गिरफ्तार

giraftar

भिलाई। वैशाली नगर पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करके शेयर करने वाले टिंबर व्यापारी रामनगर निवासी 35 वर्षीय विजय कुमार पंडित को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई जितेंद्र वर्मा ने बताया कि साइबर टिप लाइन से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि दिसंबर 2020 में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिला संबंधी अश्लील तस्वीर और चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वालों के खिलाफ दिल्ली स्थित एजेंसी एनसीआरबी मॉनिटरिंग करती है। एजेंसी का अमेरिका की नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटिंग चिल्डर्न से 2019 में अनुबंध हुआ था। इसके बाद से दोनों एजेंसी सोशल मीडिया अकाउंट पर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने वाले की डिटेल निकालकर रिपोर्ट तैयार करके राज्य के पुलिस मुख्यालय को भेजती है। इसके बाद मुख्यालय इसे जिले के संबंधित थाने को रिपोर्ट भेज देती है। राज्य में 80 वीडियो अपलोड होने की जानकारी के बाद एनसीआरबी ने पुलिस मुख्यालय को भेज दी है।