Google Analytics —— Meta Pixel

काजल श्रीवास की मुहिम ” कोई ना रहे भूखा ” से एक ही दिन में जुड़े सैकड़ों युवा, जरूरत मन्द लोगों तक पहुंचा खाना

IMG-20210409-WA0001

कुछ ही घण्टों में पूरे छत्तीसगढ़ में फैला मुहिम और सैकड़ों लोगों ने किया शेयर।

काजल श्रीवास के इस मुहिम में युवाओं ने बहुत ही बढ़ चढ़ कर सहयोग करने के लिये आगे आये। देखते ही देखते सैकड़ो लोंगो ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया । और यह अभियान जन जन तक पहुँचने लगा।

मुहिम से जागरूक हो कर लोग खुद ही करने लगे मदद।

जैसे ही यह मुहिम फैलने लगा बहुत से युवा खुद से ही आस पास के जरूरत मन्द लोगों की मदद करने लगे। इससे युवा वर्ग में भी मदद की एक भावना जागने लगी जो कि बहुत ही सराहनीय है।

इंसान ही इंसान के काम आता है – सुश्री काजल श्रीवास

मीडिया से बात करते हुए काजल श्रीवास ने बताया कि अगर जरूरत के समय हम आगे नही आते है तो इससे बड़ा पाप क्या होगा। एक इंसान ही तो इंसान के काम आता है । मेरे साथ छत्तीसगढ़ के लाखों लोग जुड़े है और बहुत से लोगों का मैसेज आता है किसी ना किसी समस्या को ले कर। जितना हो सकता है उतना मदद करती हूँ। पर अब लोगों को भी मदद के लिये आगे लाने का प्रयास कर रही।

छत्तीसगढ़ में बहुत पॉपुलर है काजल श्रीवास। लाखों लोग करते है सपोर्ट।

काजल श्रीवास छत्तीसगढ़ में CG Queen के नाम से मशहूर है। और सोशल मीडिया में लाखों लोग फ़ॉलो करते है। यू ट्यूब में भी काजल के बहुत से वीडियो है जिसमे करोड़ों व्यूज है।