राष्ट्रपति कोविंद ने की 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति

Dainik Chintak Breaking News

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेजा गया है। केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसी तरह हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर करके त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। इसी क्रम में त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को ट्रांसफर करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है।

मोदी कैबिनेट के विस्तार की सुगबुगाहट के बीच केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बना दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 प्रदेशों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले राजस्थान से आने वाले दलित नेता और केंद्र में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल और मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रीसेंट पोस्ट्स