Google Analytics —— Meta Pixel

अयोध्या में राम मंदिर स्थल की खुदाई में मिले खंभे, मूर्तियां, पत्थर, शिलालेख

F516j3wWwAAdbgP

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की निर्माण प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण की तरफ हैं। इस दौरान श्री रामजन्मभूमि स्थल पर की गई खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसमें कई सारी मूर्तियाँ और स्तंभ भी शामिल हैं।

हालांकि इन अवशेषों को लेकर इससे अधिक कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। मंदिर परिसर में इन अवशेष को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा गया है। अभी मंदिर के निर्माण में फीनिशिंग का काम बाकी है। बाकी सारे काम पूरे कर लिए गए हैं। जनवरी में प्राण-प्रतिष्ठा से पहले तक इनके पूरा हो जाने की उम्मीद है।

राम जन्‍म भूमि के भव्‍य मंदिर में जनवरी 2024 में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को विश्‍वव्‍यापी बनाने का निर्णय किया गया है। संघ परिवार और विश्व हिंदू परिषद ने इस कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने की जिम्‍मेदारी ली है। आयोजन विश्वव्यापी बनाया जाएगा। साथ ही अयोध्या में बड़ी संख्या में साधु-संतों को निमंत्रण दिया गया है।